फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा वॉल्वो सेवा कल से

Mon, 11 Mar 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। आगरा तक वॉल्वो बस सेवा मंगलवार से शुरू होगी। यमुना बचाओ यात्रा के कारण इसको रद्द कर दिया गया था। आगरा सेवा बंद होने से पलवल, मथुरा और आगरा जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। उन्हें आगरा तक पहुंचने के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाकर बस बदलनी पड़ रही है। डिपो के महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने कहा कि दरअसल, यमुना बचाओ यात्रा का रूट मथुरा से पलवल और फरीदाबाद होकर ही था। वॉल्वो सेवा का यही रूट है। एहतियात और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बस सेवा बंद करने का फैसला किया गया था। उन्होंने बताया कि दूसरे रूटों पर भी वॉल्वो सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है। आगरा रूट पर सेवा विस्तार करने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें