गुड़गांव। इस सप्ताह आगरा जाने का कार्यक्रम है तो रद्द कर दीजिए। दरअसल पदयात्रा के चलते आगरा तक जाने के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं हो पाएगी। रोडवेज की आगरा तक वॉल्वो सेवा बंद कर दी गई है। अब इसका दोबारा संचालन अगले सप्ताह किया जाएगा।
डिपो महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह के अनुसार यमुना बचाओ यात्रा के कारण बस सेवा को बंद करना पड़ा है। यात्रा के कारण मार्ग पर जाम के हालात बने हैं। आगरा तक वॉल्वो सेवा का रूट फरीदाबाद से पलवल, मथुरा होते हुए आगरा का है। इसी मार्ग से यमुना बचाओ यात्रा आ रही है।