गुड़गांव। देहरादून वॉल्वो बस सेवा 22 फरवरी से दोबारा शुरू होगी। इसके अलावा, चंडीगढ़ जाने वाली बसों की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ा दी गई है।
वॉल्वो सेवा के प्रभारी बिजेंद्र सिंह दलाल ने बताया कि फिलहाल सात बसें चंडीगढ़ वाया दिल्ली एयरपोर्ट भेजी जा रही हैं। इनमें दो और बसें बढ़ा दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद काले शीशे लगे होने की वजह से वाया दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बसें बंद कर दी गई थीं। उसके बाद से विभाग बसों के शीशे बदलकर उन्हें रूट पर भेज रहा है। विभाग के पास कुल 15 वॉल्वो बसें हैं। इनमें से दो आगरा और दो बसें देहरादून रूट पर चलाई जा रही थीं, जबकि चंडीगढ़ रूट पर यात्रियों को 11 बसों की सेवाएं मिल रही थीं। दलाल के अनुसार चंडीगढ़ की रात्रि सेवा बहाल कर दी गई है। देहरादून के लिए सुबह सात से आठ बजे के बीच बस चलाई जाएगी।