फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉकलैंड अस्पताल रखेगा बुजुर्गों का खास ख्याल

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। अब छोटी सी बीमारी के लिए भी गुड़गांव जाने की दिक्कत दूर होगी। मानेसर के आईएमटी सेक्टर पांच में बृहस्पतिवार को रॉकलैंड अस्पताल की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। यहां बुजुर्गों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मानेसर में लंबे समय से फाइव स्टार सुविधा वाले अस्पताल की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मानेसर क्षेत्र में चिकित्सीय सुविधाओं के विस्तार को मील का पत्थर बताया है। मानेसर में अभी तक कोई बड़ा अस्पताल नहीं था। यहां रियल इस्टेट तेजी से विकसित हो रहा है। इलाके में औद्योगिक क्षेत्र भी विकास को अग्रसर है। बावजूद इसके यहां चिकित्सीय सुविधाओं का अकाल था। जरूरत पड़ने पर साधारण बीमारी के लिए भी मरीज को गुड़गांव ले जाना पड़ता था। मानेसर से होकर गुजरने वाले दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे पर रोजाना हादसे होते हैं। रॉकलैंड अस्पताल से पहले केवल गुड़गांव ही एकमात्र विकल्प था। लेकिन अब सुविधाजनक हो जाएगा।

मरीजों तक पहुंचने का विचार
रॉकलैंड अस्पताल के सीएमडी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि वह यहां मरीजों तक स्वयं पहुंचने का विचार लेकर आए हैं। इसके लिए सभी छोटे बड़े क्लीनिकों को अपने साथ जोड़ा जाएगा। उनके डॉक्टरों से सूचना तकनीकी तथा टेलीकॉम इंटरफेस से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

रॉकलैंड एक सहयोगी ब्लॉक स्थापित किया गया है। यहां उन बुजुर्गों को रखा जाएगा, जिनकी संतान विदेशों में बसती है। यहां बुजुर्गों को समय-समय पर जरूरी चिकित्सीय सहायता भी दी जाएगी।

अस्पताल की विशेषताएं
505 बेड वाले इस अस्पताल में इंटरनल दवाएं, पीडियाट्रिक्स, डर्मेटलॉजी, डेंटल, ग्लुकोमा एंड डायबिटीज, आई क्लीनिक, स्पोर्ट क्लीनिक, गेरियाट्रिक क्लीनिक, एंडोसरीन क्लीनिक, यूरो गायनी क्लीनिक, वर्टिगो क्लीनिक होगा। सुपर स्पेशयलिटी सेवाओं में ज्वाइंट एंड बोन, कैंसर, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफरोलॉजी, प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी, लेपरोस्कोपिक सर्जरी एंड जीआई सर्जरी, न्यूरो ओफ्थोमोलॉजी, न्यूरोलॉजी की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें