फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को चकमा दे कार लेकर फरार

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। सेक्टर 15 स्थित स्कोडा के शोरूम में सेल्समैन को चकमा देकर एक युवक कार लेकर फुर्र हो गया। पुलिस छानबीन में खुलासा हुआ कि उसने जो कागजात उपलब्ध कराए थे, वह नकली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 15 के स्कोडा के शोरूम में काम करने वाले सेल्समैन दीपक कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि राकेश कुमार नामक व्यक्ति चार दिन से शोरूम में आ रहा था। उसने अपना पता 401 साउथ सिटी लिखाया था। मंगलवार दोपहर को वह कार पसंद करने के बाद बाहर निकाला और उसे बुलाकर ले गया कि वह उसके साथ बैंक चले, ताकि उसे डीडी दे सके।
सेल्समैन ने बताया कि इस पर कोई संदेह नहीं हुआ और उसके साथ कार से चल पड़ा। चंद कदम दूर चलने के बाद राकेश ने कार रोककर गाड़ी में एक मैट लगवाने की बात कही। सेल्समैन कार से उतरकर अन्य कर्मचारियों को मैट के लिए आवाज देने लगा। इसी बीच वह कार लेकर फुर्र हो गया। थाना प्रभारी सिविल लाइन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें