फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव की खूबियों से पटा हरियाणा पवेलियन

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में इस समय 32वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की धूम है। इसमें लगे हरियाणा पवेलियन की अपनी एक अलग चमक है, जिसे रोशन कर रखा है गुड़गांव की उपलब्धियों ने। खासकर पवेलियन में साइबर सिटी के आईटी-बीपीओ, ऑटोमोबाइल और एजूकेशन सेक्टर के बढ़ते कद युवा दर्शकों को खूब भा रहे हैं। यहां आने वाले को गुड़गांव के उज्ज्वल भविष्य का नजरा भी दिखाया जा रहा है। युवाओं के तैयार कुछ मॉडल भी लोगों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा पवेलियन में गुड़गांव के एक से बढ़कर एक उत्पादों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। तकनीकी मामलों में गुड़गांव के आगे कोई टिकता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। पवेलियन के बाहर से ही पूरे गुड़गांव का परिदृश्य नजर आने लगता है। यहां की हर दिवार पर गुड़गांव की गगनचुंबी इमारतों का आभामंडल हर दिल को छू जाता है। लोगों के मुंह से बरबस ही यह शब्द निकल जाते हैं कि वाह गुड़गांव वाकई सपनाें का शहर है।
हरियाणा पवेलियन में रंग भरने का काम खेलों के माध्यम से ही किया गया है, क्याेंकि कॉमनवेल्थ और ओलंपिक गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया था। इसमें गुड़गांव के खिलाड़ियों का भी जलवा दिखाई दे रहा है। यहां के शॉट पुटर ओमप्रकाश, साइना नेहवाल और कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया है। हरियाणा पवेलियन की दीवार के एक बड़े हिस्से पर खेलों का कब्जा है।
विज्ञापन


भविष्य के गुड़गांव की एक झलक
गुड़गांव के विकास के लिए सरकार की प्रस्तावित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसका मकसद यह बताना है कि भविष्य का गुड़गांव कैसा होगा। लोग गुड़गांव के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

भविष्य के गुड़गांव से संबंधित कुछ बातें

दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
एचएसआईआईडीसी की ओर से ट्रेड फेयर में गुड़गांव के विकास का नजारा दिखाया जा रहा है। इसमें सबसे प्रमुख दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर है। यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेेश से गुड़गांव होते हुए मुंबई तक जाएगा। एचएसआईआईडीसी गुड़गांव के मैनेजर एस्टेट विकास हुड्डा का कहना है कि इस कॉरिडोर के बन जाने के बाद गुड़गांव देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र हो जाएगा। कॉरिडोर 29 हजार 362 किलोमीटर का है। इसमें मानेसर-पलवल क्षेत्र पर विशेष फोकस है। आने वाले समय में गुड़गांव का विकास आज के विकास से 15 गुणा अधिक दिखाई देगा।

केएमपी ग्लोबल कॉरिडोर
-एजूकेशन हब
-साइबर हब
-स्पोर्ट्स हब
-बायो साइंस हब
-मेडिकल हब
-फैशन हब
-इंटरटेनमेंट हब
-वर्ल्ड ट्रेड हब
-लेजर हब


इंटरनेशनल कार्गो एयरपोर्ट
एचएसआईआईडीसी की ओर से इंटरनेशनल कार्गो एयरपोर्ट योजना के बारे में भी ट्रेड फेयर में जानकारी दी जा रही है। एयरपोर्ट को लेकर एरिया के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इस सर्वे रिपोर्ट को तकरीबन अप्रूवल भी मिल चुका है। हालांकि यह झज्जर में बनेगा, लेकिन सीधा फायदा गुड़गांव के इंडस्ट्रियल हब को मिलेगा।
विज्ञापन



गुड़गांव का यह भी है फोकस में
-लेजर वैली पार्क ट्रेड फेयर में छाया है।
-मेट्रो का भी जलवा।
-रैपिड मेट्रो को गुड़गांव की शान के रूप में किया जा रहा है प्रस्तुत।
-मॉल्स और रियल एस्टेट का भरपूर बखान।
-आईटी-बीपीओ हब की महिमा का गुणगान।
-ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल सेक्टर की प्रशंसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें