फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु के जन्म पर बख्शीश मांगा तो हंगामा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक शिशु के जन्म पर दंपति से बधाई के रूप में पैसे मांगने पर हंगामा मच गया। स्थिति बिगड़ने पर आला अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने ठेके पर काम करने वाली एक महिलाकर्मी को नौकरी से निकाल दिया, जबकि इस घटना में शामिल स्थायी कर्मचारी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में एक अध्यापक की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद चमेली नाम की एक महिला कर्मचारी ने अध्यापक से बधाई राशि की मांग की। अध्यापक ने 1100 रु पये की बधाई राशि दे दी। इसके बाद इस महिला कर्मचारी ने 500 रुपये अपने पास रख लिए, जबकि शेष 600 रु पये लेबर रू म में तैनात अन्य नौ कर्मचारियों को बांटने के लिए दे दिए। राशि कम मिलने पर एक स्थायी कर्मचारी दोबारा से अध्यापक के पास पहुंचा और बधाई राशि बढ़ाने की बात कही। जब अध्यापक ने बताया कि वह 1100 रुपये पहले ही दे चुका है तो इस बात पर कर्मचारियों के बीच हंगामा शुरू हो गया। हंगामा इस कदर बढ़ा कि मामला अस्पताल प्रबंधन के पास जा पहुंचा। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के बाद चमेली को सीधे बधाई राशि मांगने का दोषी पाया। ऐसे में उसे तुरंत निकाल दिया गया। हालांकि एक स्थायी कर्मचारी का नाम भी सामने आया, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय केवल ड्यूटी चेंज कर दी गई।
---------
मैंने यह खुद जानने का प्रयास किया था कि कोई कर्मचारी बधाई राशि तो नहीं ले रहा है। इस मामले में चमेली नाम की महिला पकड़ी गई है, जो आउटसोर्सिंग से काम कर रही थी। इसके लिए कड़ी निगरानी की जाएगी, ताकि मरीजों से पैसे मांगने या किसी भी प्रकार की मांग करने वाले कर्मचारियों पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. असरुद्दीन, पीएमओ, सिविल अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें