फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से 44 करोड़ खर्च किए जाएंगे

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। गुड़गांव सर्कल में वर्ष 2013 के लिए एक्शन प्लान पर काम शुरू हो गया है। निगम के सीएमडी ने 15 अप्रैल तक सभी कार्य पूूरा करने के निर्देश जारी किये हैं। इस छह माह के समय में निगम की ओर से 44 करोड़ रुपये से बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उच्च अधिकारियाें की एक बैठक शनिवार देर शाम गुड़गांव के इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट एरिया स्थित निगम के कार्यालय में हुई। निगम के सीएमडी देवेंद्र सिंह ने कहा कि अगले छह माह में इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से मजबूत कर लें। इसके बाद वर्ष 2013 की गर्मी में किसी को बिजली की समस्या नहीं आनी चाहिए। इसके लिए जरूरत के अनुुसार तारों को बदला जाए। ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाया जाए। पुराने ट्रांसफार्मर बदले जाएं। निगम की ओर से इस काम को 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए। निगम की ओर से इस छह माह के समय में करीब 44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम के प्रोजेक्ट निदेशक विजय चौधरी ने कहा कि इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। उपभोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। पहले चरण में शहरी एरिया की व्यवस्था को बदला जाएगा। इसके बाद सोहना, पटौदी, हेलीमंडी, तावडू, नूंह में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाया जाएगा। तीसरे चरण में हर गांव में जाकर जांच की जाएगी। निगम के निदेशक एसके सचदेवा ने कहा कि सीएमडी के निर्देश के अनुसार कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। तय समय पर इसे पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है। जो अधिकारी अपने काम में कोताही बरतेंगे उनसे जवाब मांगा जाएगा। एक माह में जूनियर इंजीनियर स्तर के अधिकारी अपने एरिया का सर्वे करने के बाद रिपोर्ट भेजेंगे। इसके आधार पर कार्य कराया जाएगा। सर्कल के महाप्रबंधक संजीव चोपड़ा ने कहा कि फिलहाल बिजली की आपूर्ति सामान्य स्तर पर है। गर्मी के मौसम में डिमांड 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें