फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी इनेलो

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। सुरक्षा देने में नाकाम हो चुकी प्रदेश सरकार बेतुका बयान दे रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। महिलाओं को सम्मान देने के लिए इनेलो 33 प्रतिशत महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारेगी। महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इनेलो की महिला विंग की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को गुड़गांव के सुखराली स्थित सामुदायिक केंद्र में हुई। इसमें इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं पर कानून व्यवस्था नहीं रह गई है। प्रदेश में हर दूसरे दिन सामूहिक दुष्कर्म हो रहे हैं। सरकार की ओर से महिलाओं को सुरक्षा देने की बजाए बेतुके बयान दिए जा रहे हैं। प्रदेश में मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग की टीम में अनुसूचित वर्ग के सदस्यों को शामिल किया जाए। विधानसभा चुनाव में इनेलो की ओर से 33 प्रतिशत सीट महिलाओं को दी जाएंगी।
इस मौके पर इनेलो महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने कहा कि वह हर जिले में जाकर महिलाओं से विमर्श करेंगी। महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। महिला अपराध किसी कीमत पर सहन नहीं किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सरोज मोर, सुदेश चौधरी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर निगम की पार्षद पूनम किल्होड़, हिसार से सीमा गेबीपुरी, सरोज सिहाग, पार्षद प्रमीला मलिक, प्रदेश सचिव बीरमति, प्रधान सचिव ओमधरा श्योकंद, संतोष मटीयार, प्रेमलता, कमला मलिक, सुरेंद्र कोर राठी, प्रेमलता पानीपत, सुलोचना ढिल्लो, बबीता दहिया, सावित्री तंवर, शशी धारीवाल, विजय गागड़, सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें