फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास पर खर्च हुए 167 करोड़

Sat, 28 Sep 2013 06:15 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
यह दावा है पंचायत और विकास विभाग के मुख्य संसदीय सचिव चौधरी धर्मबीर का।धर्मबीर शनिवार को गांव लाखुवास में एक कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में सोहना ब्लॉक में 48 पंचायतों में विकास कार्यों पर 87 करोड़ रुपये खर्च किया जा चुका है। जबकि सोहना विधानसभा के सभी 104 गांवों में विकास कार्य समान रूप से करवाए गए हैं। अगले एक साल में गांवाें में बचे हुए विकास कार्याें मेें तेजी लाई जाएगी।

उन्होंने सोहना के गांव बालूदा, लाखूवास, सांचौली, सिलानी, हाजीपुर, खेड़ली करनकी, बेरका, धुनैला व मारुति कुंज भोंडसी का भी दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने ढाणियों में सड़क, बिजली, पानी की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव धर्मबीर डागर, सोहना ब्लॉक समिति के चेयरमैन प्रीतम, वाइस चेयरमैन राजेश राघव, खंड विकास और पंचायत अधिकारी प्रदीप अहलावत, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ प्रेम सिंघल, बिजली निगम के एसडीओ नीरज सहगल, नायब तहसीलदार रामप्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें