फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग नाबालिग ने खुद को लगाई आग

Mon, 16 Sep 2013 12:03 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल का शहर कलायत में पड़ोसी युवकों की छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग ने खुद को आग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


रविवार को हुई इस घटना में लड़की को गंभीर रूप से झुलसी हालत में कलायत के सामुदायिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे कैथल अस्पताल और फिर चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रैफर कर दिया गया।

चंडीगढ़ ले जाते समय लड़की ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर कलायत के दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक उससे स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करते थे।

लड़के की हरकतों के बारे में उनकी बेटी ने कुछ दिन पहले घर वालों को भी जानकारी दी थी।

 पीड़ित पिता ने शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी बेटी घर से बाहर निकली तो दोनों युवकों ने फिर उससे छेड़खानी की।

इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने सुबह करीब 10 बजे खुद पर तेल डालकर आग लगा ली।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें