फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती का नाम लेकर फोन पर करती थी ब्लैकमेल

Sun, 24 Nov 2013 07:48 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर फ्रेंडशिप कर अमीर युवकाें को रेप व छेड़छाड़ के केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल करने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में पहले से गिरफ्तार दो युवकों व युवती को पुलिस ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई युवती की पहचान फतेहाबाद के मातूराम कालोनी निवासी शोभा रानी के रूप में हुई है।

शोभा ने अपने साथी सोमा सिंह व उसका भाई मलकीत, भजन कंबोज निवासी गांव गंदा, मनीराम निवासी इंद्रपुरा मौहल्ला फतेहाबाद के साथ मिलकर एक गैंग बना रखी थी। इस गैंग में शामिल युवक शहर रईस परिवारों के लड़कों का मोबाइल नंबर पता करते थे। उनकी नजर ऐसे युवकों पर ज्यादा रहती थी, जो लड़कियों से दोस्ती करने के शौकीन हों। उनके नंबर पर एक लड़की फोन करती।
विज्ञापन


धीरे धीरे युवक को अपनी बातों में लिया जाता। इसके बाद युवक को सिरसा बुलाया जाता था। लड़की खुद को सिरसा बताती थी। जब युवक प्यार व दोस्ती की बातों में खो जाता तो उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जाता। इस गैंग ने फतेहाबाद के गीता मंदिर रोड निवासी कुलविंद्र सिंह को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


कुलविंद्र सिंह ने इस गैंग के हाथाें तीन लाख ठगने के बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार को युवती व साथियों पर मामला दर्ज कर आरोपी मनीराम व भजन कंबोज को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रविवार को आरोपियाें से पूछताछ के बाद आरोपी शोभा रानी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें