फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद खींचे छात्रा के अश्लील फोटो

Sun, 24 Nov 2013 01:43 AM IST
अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुराचार के बाद अश्लील फोटो खींचकर छह आरोपियों ने उसे बार-बार ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन


इस कुकृत्य में आरोपियों का साथ उसकी ही सहेली की मां ने दिया। छात्रा को उसकी सहेली के घर पर ही स्कूल समय में पिछले दो सप्ताह से बुलाकर उससे सामूहिक दुराचार किया जा रहा था।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब स्कूल संचालक ने पीड़ित छात्रा के अभिभावकों से उसके स्कूल न आने का कारण पूछा।

शुक्रवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को धारूहेड़ा से आरोपी महेश्वरी निवासी मीना व महेश उर्फ सुण्डा निवासी गोयल कालोनी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, गोयल कालोनी धारूहेड़ा निवासी राहुल, मोहन, प्रदीप, मामचंद और निरंजन कालोनी निवासी रोहित उर्फ इस्लाम खान फरार हैं।
विज्ञापन


धारूहेड़ा थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता आरोपी महिला की लड़की के साथ सातवीं क्लास में पढ़ती है और अक्सर महिला के घर आती जाती थी।

कुछ दिन पहले महिला के घर पर कुछ आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुराचार कर उसके अश्लील फोटो खींचे। आरोपी पीड़िता को अश्लील फोटो के जरिये ब्लैकमेल करके दो सप्ताह से उसकी सहेली के घर पर ही बुलाकर उससे दुराचार करते रहे।

शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी, जिस पर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि बाकी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें