फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोणाचार्य कॉलेज की झोली में चार पदक

Sat, 18 Jan 2014 11:21 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कॉलेज और गुड़गांव का नाम रोशन कर दिया। चार खिलाड़ियों ने इंटर जोनल बॉडी बिल्डिंग और जूडो प्रतियोगिता में पदक जीते। इन सभी की जीत से कॉलेज में उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता 15 से 18 जनवरी तक एमडीयू रोहतक कैंपस में आयोजित हुई।
विज्ञापन


बीए अंतिम वर्ष के छात्र मंजीत ठाकरान ने बॉडी बिल्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। उसने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हर राउंड में बड़े अंतर से हराया। उसे बेस्ट फिजिक का खिताब भी प्रदान किया गया। इसी जीत के दम पर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए भी उसका चयन हो गया।

द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के रोहित ने बॉडी बिल्डिंग में कांस्य पदक जीता। बीए प्रथम वर्ष के छात्र सुनील ने 60 किलोग्राम के जूडो मुकाबले में रजत पदक जीता। इस जीत के साथ ही उसका चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कैंप के लिए हो गया।
विज्ञापन


81 किलोग्राम जूडो प्रतियोगिता में कॉलेज के मनीष ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में खेल विभाग अध्यक्ष सुनील डबास ने बताया कि कॉलेज लौटने पर इन सभी का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें