फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा कर बनाई गई पांच दुकानें गिराईं

Thu, 26 Sep 2013 10:15 PM IST
रतिया(फतेहाबाद)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गांव लाली में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई पांच दुकानों को वीरवार को गिरा दिया गया। दुकानदारों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रशासन के आगे उसकी एक नहीं चली।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अमृत गोयल ने बताया कि गांव लाली में माया देवी ने विभाग की जमीन पर कब्जा कर उस पर पांच अवैध दुकानें बना ली। इस पर विभाग ने अदालत में जमीन का कब्जा छुड़वाने के लिए याचिका दायर की।

याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने फैसला विभाग के पक्ष में दिया। विभाग ने माया देवी को नोटिस भेजकर दुकान खाली करने को कहा लेकिन उन्होंने दुकानें खाली नहीं की।
विज्ञापन


इस पर वीरवार को विभाग के अधिकारी रतिया के तहसीलदार राजेंद्र जांगड़ा के नेतृत्व में गांव में पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में दुकानों को जेसीबी की सहायता से गिरा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह जगह पंचायत की है लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें