फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित

Tue, 14 Jan 2014 11:26 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं व 12वीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की परफॉरमेंस रिपोर्ट जारी कर दी है। 10वीं का परिणाम 86.14 प्रतिशत बताया जा रहा है, जबकि 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 64.55 रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव डॉ. अंशज सिंह के मुताबिक, इस बार सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 2,65,140 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 1,71,142 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

इसी प्रकार सेकेंडरी परीक्षा में 3,52,693 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 3,03,805 ने सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि जिलेवार परिणाम बुधवार को घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाओं का परिणाम विद्यालय अपनी ई-मेल आईडी के माध्यम से 15 जनवरी को डाउनलोड कर सकेंगे। यह व्यवस्था बोर्ड ने पहली बार शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें