फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन को गोली मारी, गंभीर

Wed, 23 Oct 2013 09:36 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में लाइनपार क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने एक महिला को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में महिला को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लाइनपार क्षेत्र की अशोका कालोनी में सरोज बाला पत्नी रणबीर को पड़ोस के रहने वाले अमित ने उस समय गोली मार दी जब सरोज अपनी भैंस बांधने जा रही थी।

घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से गंभीर अवस्था में सरोज को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने महिला पर तीन गोलियां चलाईं। जिनमें से दो गोली महिला को लगी हैं। हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें