फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: महाभारत अनुभव केंद्र में लगी आग, मौके पर मचा हड़कंप; बेसमेंट में रखी बैटरियां जली

Sun, 24 May 2026 05:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

 महाभारत अनुभव केंद्र में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
महाभारत अनुभव केंद्र में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र में रविवार शाम साढ़े चार बजे के करीब अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग केंद्र के बेसमेंट में लगी, जहां बड़ी संख्या में बैटरियां रखी थीं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। देखते ही देखते बेसमेंट में रखा बैटरी सिस्टम आग की चपेट में आ गया और करीब 200 बैटरियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन




मौके पर मची भगदड़
आग के कारण अनुभव केंद्र का बिजली तंत्र कुछ समय के लिए पूरी तरह ठप हो गया, जबकि पूरे भवन में धुएं का घना गुबार फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुआं उठता देख परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। हालांकि समय रहते दमकल विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया और आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि लगातार उपयोग और भीषण गर्मी के चलते बैटरियों में मौजूद तेजाब के गर्म होकर प्रतिक्रिया करने से हादसा हुआ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

206 करोड़ की लागत से बना है महाभारत अनुभव केंद्र
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा तथा तकनीकी जांच के जरिए आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। महाभारत अनुभव केंद्र देश की एक महत्वाकांक्षी सांस्कृतिक परियोजना है, जिसे लगभग 206 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।


पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
इस अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। इस केंद्र में आधुनिक डिजिटल तकनीक, लाइट एंड साउंड शो और इंटरएक्टिव माध्यमों से महाभारत एवं श्रीमद्भगवद्गीता से जुड़ी घटनाओं को दर्शाया जाता है। ज्योतिसर वही ऐतिहासिक स्थल माना जाता है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें