हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सितंबर-अक्तूबर में आयोजित की गई 10वीं व
12वीं री अपीयर परीक्षा शुल्क की बकाया राशि एचडीएफसी एवं पंजाब नेशनल
बैंक शाखा में जमा करवाने की सुविधा दी है।
अब इस कार्य के लिए
परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को भिवानी बोर्ड मुख्यालय नहीं आना
पडे़गा। उनका परिणाम मुख्य गजट में ही घोषित हो सकेगा।
शिक्षा बोर्ड
सचिव डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि 10 दिनों के भीतर फीस जमा करवाई जा सकती
है। ऐसे छात्र शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर क्लिक करें और
अपने रोलनंबर को आईडी और पासवर्ड दोनों में डालने पर एक चालान की प्राप्ति
की जा सकती है। इस चालान द्वारा एचडीएफसी एवं पंजाब नेशनल बैंक दोनों में
से किसी में भी फीस जमा की जा सकती है।