फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़कों से गायब जेब्रा क्रॉसिंग और सफेद पट्टी, कोहरे में वाहन चालकों को रही परेशानी

Mon, 18 Nov 2024 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से कोहरे में दृश्यता की कमी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शहर की सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग के लिए बनाई गई सफेद पट्टी धुंधली होने के कारण अब नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर वाहनों के रुकने के लिए सांकेतिक जेब्रा क्रॉसिंग तक नहीं है। इससे कोहरे के दौरान वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं, सड़क पार करने के लिए इंतजार करने वाले पैदल यात्री कभी भी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ सकते हैं। इससे हादसे होने का खतरा रहता है।
धुंध के दौरान वाहन चालकों को रोड पर लगे संकेतक और सफेद पीली पट्टियां ही चलने में सहायता करती है। फिर भी प्रशासन की ओर से इन जेब्रा क्रॉसिंग और पट्टियों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हजारों लोग जान जोखिम में डाल कर सड़क पार कर रहे हैं। शहर में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था की हालत भी दयनीय होती जा रही है।
विज्ञापन

पैदल चलने वाले लोगों के लिए सड़कों पर दौड़ रही कारों, बसों, स्कूटर, बाइक आदि वाहनों की भीड़-भाड़ के बीच रोड क्रॉस करना किसी बड़े जोखिम से कम नजर नहीं आता। ज्यादातर सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है, जो थोड़ी बहुत जेब्रा क्रॉसिंग बनी हैं, वह भी मिट चुकी हैं। जिसका खमियाजा सड़क पर चलने वाले आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।


स्कूल, कॉलेज और अस्पताल के सामने भी गायब है क्रॉसिंग लाइन
शहर में जेब्रा क्रॉसिंग चौराहों, अस्पताल, स्कूलों व सरकारी कार्यालय तक के सामने नहीं है। लघु सचिवालय व पुलिस लाइन के सामने भी जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है। इसके साथ ही नागरिक अस्पताल, डीएवी स्कूल, एमएम कॉलेज के सामने जेब्रा क्रॉसिंग नहीं बनाए गए हैं। जिससे हादसे का भय बना रहता है। वहीं सड़कों पर बने ब्रेकर पर सफेद पट्टी भी मिट गई है। जिससे वाहन चालकों को ब्रेकर दिखाई नहीं देते है। जिससे वाहनों को क्षति हो रही है।
विज्ञापन

-
:: जिले की सड़को पर सफेद पट्टी और जेब्रा क्रॉसिंग लाइन के टेंडर लग चुका है। ऐसे में इस सप्ताह के अंत तक सफेद पट्टी बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-गजेंद्र कुमार एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें