फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक ही कॉलेज में पढ़े हैं युद्धवीर और लॉरेंस बिश्नोई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एनआईए की गिरफ्त में आए लॉरेंस बिश्नोई गुट के मॉडल टाउन निवासी युद्धवीर उर्फ साधु को लेकर ग्रामीण और उसके साथी भी स्तब्ध हैं। युद्धवीर के खिलाफ फतेहाबाद में कोई भी आपराधिक रिकार्ड दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

युद्धवीर उर्फ साधु चंडीगढ़ के एक कॉलेज में फतेहाबाद के गांव बहबलपुर निवासी पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ पढ़ता था। इसी कॉलेज में लॉरेंस बिश्नोई भी पढ़ाई करता था और वह युद्धवीर का साथी था। माना यही जा रहा है कि युद्धवीर के कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही लॉरेंस बिश्नोई से संबंध थे। हालांकि फतेहाबाद में उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। उसने पहले फतेहाबाद में एक फैक्टरी भी लगाई थी, जो अब बंद है। युद्धवीर के साथियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उनको कभी नहीं लगा कि युद्धवीर ऐसा काम कर सकता है। वह सभी के साथ मिलजुलकर रहता था। हालांकि एनआईए के मुताबिक युद्धवीर हथियारों की सप्लाई का काम करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें