फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में घुसकर युवकों ने विद्यार्थियों पर किया हमला, पांच घायल

विज्ञापन
रतिया नागरिक अस्पताल में दाखिल विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। गांव कुनाल के पास शनिवार सुबह 10-12 युवकों ने रोडवेज बस में सवार कुछ विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। हमले में एक छात्रा सहित पांच छात्र घायल हो गए हैं, जिन्हें बस में सवार लोगों ने रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों के बयान पर पांच नामजद समेत 10 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल केटी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले भूना क्षेत्र के निवासी विद्यार्थी नवीन कुमार, अंकित, मनीषा रानी, अंकित कुमार व सूरज ने बताया कि वह अपने गांव से रोजाना बस पर सवार होकर रतिया कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। शुक्रवार को गांव मोहम्मदपुर सोत्र व मुंशीवाली के कुछ विद्यार्थियों के साथ उनका झगड़ा हो गया था, जो बाद में निपट भी गया था। शनिवार सुबह जब वे अपने गांव से बस में सवार होकर रतिया आ रहे थे तो गांव कुनाल के पास मोहम्मदपुर सोत्र व मुंशीवाली के 10-12 युवकों ने डंडों व तेजधार हथियारों से बस में घुसकर उन पर हमला कर दिया। बस में सवार यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमलावरों ने काफी देर तक मारपीट जारी रखी। इसी बीच कुछ छात्र जान बचाकर खेतों में भाग गए। घायलों ने बताया कि हमलावरों ने बस के लाइट के शीशे भी लाठी से तोड़ दिए। बाद में बस के यात्री इकट्ठे हुए और उन्हें बस के माध्यम से ही रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। इस संबंध में भूना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल नवीन के बयान पर पांच नामजद समेत 10 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोट
विद्यार्थियों पर हमले की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर भेज दिया गया। पुलिस द्वारा घायल विद्यार्थियों के बयान लिए गए हैं। बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जुगल किशोर, डीएसपी, रतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें