फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस ने खैरातीखेड़ा रोड पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास से बाइक पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार करके उनसे 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की एक टीम खैरातीखेड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। जब पुलिस की टीम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने पहुंची तो वहां पर बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस टीम को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन उनकी बाइक बंद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी तलाशी ली तो उनसे 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान शमशेर अली उर्फ शेरा निवासी अग्रसेन कॉलोनी फतेहाबाद व रवि निवासी शेखुपुरा (हांसी) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें