फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शाम पांच बजे के बाद भी युवा कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Sat, 22 Feb 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुस्तकालय अब 24 घंटे खुला रहेगा। युवा अब शाम पांच बजे के बाद भी पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। लाइब्रेरी में 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में स्टाफ तैनात रहेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ये निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिला पुस्तकालय फिलहाल खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के भवन में चल रहा है। यहां पर रोजाना शाम पांच बजे तक 100 से 110 युवा पढ़ाई करने के लिए आते हैं। लेकिन शाम पांच बजे लाइब्रेरी बंद होने के चलते उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके चलते विभाग की तरफ से अब ये फैसला लिया गया है।

अब जल्द ही सीईटी होनी है, ऐसे में युवाओं को इस फैसले का काफी फायदा मिलेगा। हालांकि एक बार में पुस्तकालय में 50 से 60 बच्चों के बैठने की सुविधा है।
सीएम की घोषणा के बावजूद लाइब्रेरी को नहीं मिली जगह

जिला लाइब्रेरी को 10 साल बाद भी खुद की जगह नहीं मिल पाई है। सीएम घोषणा में ये प्रोजेक्ट होने के बाद जिला पुस्तकालय उधार की जगह पर चल रहा है। जिला पुस्तकालय के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल ठाकर बस्ती के पास जगह अलॉट हुई थी। जगह ट्रांसफर भी कर दी गई लेकिन अब ये प्रोजेक्ट रद्द कर दिया गया है। जिला लाइब्रेरी के लिए पुराना बस स्टैंड में जगह मांगी गई है लेकिन इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

वाई-फाई और दो हजार पुस्तकों की सुविधा

जिला पुस्तकालय में हाई-स्पीड वाईफाई सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा दो हजार पुस्तकें भी हैं। इसके अलावा समाचार पत्र, प्रतियोगी पुस्तकें, सक्सेस रिव्यू जैसी पत्रिकाएं भी यहां पर मौजूद हैं।
निजी लाइब्रेरी का बचेगा खर्च

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवा निजी लाइब्रेरी में जा रहे हैं। जिला मुख्यालय में करीब 15 लाइब्रेरी संचालित हैं। युवा सीईटी व अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी लाइब्रेरी में जा रहे हैं। इनमें प्रति माह 700 से एक हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है।
जिला पुस्तकालय अब 24 घंटे खुला रहेगा। जनहित में लिए गए इस निर्णय से सदस्यों को अब 24 घंटे पुस्तकालय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। आम जनता निजी पुस्तकालयों में जाने के बजाय सरकारी पुस्तकालय का उपयोग करें।
विज्ञापन

- डॉ. लखबीर कौर, प्राचार्य एवं नियंत्रण अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें