फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में आए युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मिनी बाईपास पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक राजस्थान के सीकर निवासी अहमद फतेहाबाद में शादी समारोह में आया था। मामले में पुलिस ने मृतक अहमद के पिता भारमल की शिकायत पर डिजायर गाड़ी चालक गांव बरसीन निवासी दीपक उर्फ दीपू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में भारमल ने बताया कि उसका बेटा 25 वर्षीय अहमद फतेहाबाद में शादी समारोह में आया था। यहां पर मोटरसाइकिल लेकर किसी काम से बाजार जा रहा था, जब मिनी बाईपास पर पहुंचा तो भट्टू रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार को गांव बरसीन निवासी दीपक उर्फ दीपू चला रहा था। हादसे में घायल बेटे को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जब जयपुर उपचार के लिए लेकर जा रहे थे तो रास्ते में अहमद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें