रतिया। शहर के मॉडल टाउन में टाटा एस गाड़ी पर आइसक्रीम बेचने वाले व्यक्ति से छुरी दिखाकर बाइक सवार दो युवक आठ हजार नकदी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने आइसक्रीम विक्रेता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 10 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह मॉडल टाउन में टाटा एस पर आइसक्रीम बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात को करीब 10 बजे जब वह अपने घर जा रहा था तो बाइक पर सवार दो युवकों ने लोहे की तेजधार छुरी दिखाकर उसकी गाड़ी के गल्ले में पड़े 8 हजार रुपये व उसका मोबाइल छीन लिया। अनिल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद