फतेहाबाद। थाना भट्टू के गांव देयड में अवैध शराब बेचने को लेकर मंगलवार देर रात ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर फायरिंग हुई, जिसमें युवक संदीप की मौत हो गयी।
मामले के मुताबिक अनिल उम्र 27 साल पुत्र सुभाष चंद्र जो गांव देयड का शराब ठेकेदार है। खुद अनिल व इसके साथ संदीप उम्र 26 साल पुत्र कृष्ण , जसवीर उम्र 35 साल पुत्र श्री चंद ,दिनेश उम्र 36 साल पुत्र महा सिंह व 6/7अन्य सभी दैयड अपने शराब ठेका दैयड में बैठे थे। इस दौरान दो बेलोरो,एक वरना कार गाड़ियां आई जिसमें 15/16 युवक गांव जोगीवाला की तरफ से आये ओर आते ही उपरोक्त व्यक्तियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया व तीन फायर किए। एक गोली संदीप को लगी और अनिल के पैर में व सिर में चोट लगी है। दिनेश व जसबीर को भी चोटें लगी हैं। जिनको सीएससी भट्टू कलां दाखिल कराया गया वहां उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल का रेफर कर दिया। घायलों का कहना है कि हमारे ऊपर हमला सरपंच ने करवाया है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।