फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में सब्जी खरीद रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर के बाल्मीकि चौक पर मंगलवार रात करीबन नौ बजे घर के लिए सब्जी खरीद रहे युवक पर तीन मोटरसाइकल सवार आठ युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली किला मोहल्ला निवासी सागर की पीछे कुल्ले में लगी, घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर एसपी आस्था मोदी व एएसपी पूजा वशिष्ठ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल सागर के भाई विनोद के बयान पर दो नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में किला मोहल्ला निवासी विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात वह अपने दोस्त रजत, भाई सागर के साथ सब्जियां खरीदने के लिए बाल्मीकि चौक पर आया हुआ था। उसका भाई सागर दूसरी रेहड़ी से सब्जी खरीद रहा था, तभी तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर 8 युवक आए, जिन्होंने आते ही उसके भाई सागर की तरफ तीन फायर किए। एक फायर उसके भाई की पीछे कुल्ले में लगा, जिससे उसका खून बहने लगा तो उसे घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। उसने बताया कि मोटरसाइकिल सवार टोहाना के दमकौरा रोड का रहने वाला सुनील व गांव कन्हडी का शुभम था, जिन्होंने उसके भाई को जान से मारने के लिए फायर किया है।
तीन टीमें कर रहीं आरोपियाें की तलाश
जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार तीन टीमों का गठन किया गया है। शहर पुलिस, सीआईए टोहाना, सीआईए रतिया की टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही हैं। साथ ही पुलिस घटना का कारण भी जानने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

कोट
बाल्मीकि चौक पर मंगलवार रात के समय करीबन 9 बजे फायर होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। सागर नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई है। घायल के भाई के बयान पर सुनील और शुभम समेत आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- शाकिर हुसैन, डीएसपी, टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें