फतेहाबाद। हंस मार्केट में शनिवार शाम को लकड़ी का काम कर रहे कारपेंटर रामचंद्र निवासी अशोक नगर की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामचंद्र लकड़ी का काम करता था। वह हंस मार्केट में एक दुकान में काम कर रहा था। शनिवार शाम को काम करते समय उसका हाथ बिजली की तार को छू गया, जिससे वह बेसुध होकर गिर गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद