फतेहाबाद। रतिया चुंगी पर शनिवार अलसुबह एक युवक संदिग्ध हालत में मृत पड़ा मिला। पुलिस ने उसके शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। उसकी पहचान सतबीर (30) निवासी आजाद नगर के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह नशे का आदी था। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद