फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटव, बाप-बेटी डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल के मास्टर कॉलोनी में कोरोना का एक संक्रमित मामला सामने आया है। युवक 18 जून को दिल्ली से लौटा है। गले मे खराश की शिकायत होने पर शुक्रवार को सैंपल लेकर लैब भेजा गया था। रविवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। मामले के मुताबिक मुताबिक पीड़ित युवक 3 जून को दिल्ली गया था और 18 जून को घर वापस लौटा था। गले में दिक्कत होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया था। रविवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटव पाए गए है।
घर के आसपास क्षेत्र को सील किया
प्रशासन ने रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पीड़ित के घर के साथ आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाते हुए सील कर दिया गया है और वहां से आने जाने वाले लोगो के लिए पूरी तरह से मनाही कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने घर के सभी सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया है। उन्हें घर पर ही रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दिल्ली से आए बाप-बेटी डिस्चार्ज
टोहाना निवासी बाप-बेटी को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड हेल्थ सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया है। दोनों ही गुप्ता कॉलोनी के रहने वाले हैं। दोनों दिल्ली से आए थे और स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया था। जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को कोविड हेल्थ सेंटर में रखा था। यहां पर दोनों की रिपोर्ट अब निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके बाद अब जिला में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें