फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ट्रैक्टर बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव अजीतसर में ट्रैक्टर व बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार सुरजीत सिंह की मौत हो गई जबकि उसका साथी बूटा सिंह घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल बूटा सिंह की शिकायत पर गांव के ही ट्रैक्टर चालक इकबाल सिंह के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बूटा सिंह ने बताया कि वह और सुरजीत सिंह गांव सहारणा से मजदूरी कर अपने गांव आ रहे थे। बाइक सुरजीत सिंह चला रहा था जबकि वह पीछे बैठा था। सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया लेकिन सुरजीत सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें