फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खड़े ट्रॉला से टकराई कार, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर गांव करनौली के टी प्वाइंट पर खड़े ट्रॉला से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक फतेहाबाद के ढाणी ईसर निवासी 33 वर्षीय रविंद्र की मौत हो गई। हादसा मंगलवार अलसुबह हुआ। मामले में सदर पुलिस ने मृतक रविंद्र के पिता हनुमान के बयान पर आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में हनुमान ने बताया कि 28 नवंबर को धर्मभाई बनगांव निवासी पवन कुमार के बेटे की शादी थी और बारात सिरसा गई थी। बारात में वह अपने बेटे रविंद्र के साथ गया था। रात को शादी होने के बाद अलसुबह बेटा रविंद्र कार लेकर अकेला ही गांव आ रहा था। जब सिरसा रोड पर गांव करनौली के टी प्वाइंट पर पहुंचा तो एक ट्रॉला सड़क पर खड़ा था और कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था। गाड़ी पीछे से ट्रॉला से टकरा गई जिससे रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें