टोहाना। टोहाना के वाल्मीकि किला मोहल्ले में मंदिर के पास चल रही जन्मदिन की पार्टी के दौरान गोली चलने से एक युवक के घायल होने का मामला आया है। पुलिस को इस मामले में शनिवार सुबह हिसार के एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि देर रात वाल्मीकि मंदिर किला मोहल्ला टोहाना के पास चल रही जन्मदिन की पार्टी के कार्यक्रम में फोटोग्राफर का काम कर रहे नया बाजार के रहने वाले राहुल शर्मा अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए फायर से घायल हुआ है। इस मामले में घायल राहुल ने कहा कि वह गिरने के कारण चोटिल हुआ है। इस मामले में टोहाना सिटी पुलिस ने बताया कि उन्हें इस मामले में सूचना प्राप्त हुई है व मामले की जांच की जा रही है। संवाद