भट्टूकलां। गांव ठुईयां से पुलिस ने एक युवक को 100 ग्राम 70 मिली ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान गांव ठुईयां निवासी सुरेश के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार भट्टू पुलिस गश्त पर थी इस दौरान गांव ठुईयां निवासी सुरेश पुलिस की गाड़ी को आता देख भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने काबू कर उसकी तलाशी ली तो 100 ग्राम 70 मिली ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। संवाद