फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से युवक की मौत, एक दिन में 62 संक्रमित मिले

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल देते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। वीरवार को जिले में इस साल रिकॉर्ड तोड़ एक दिन में 62 मरीज मिले है। वीरवार को आई 728 सैंपलों की रिपोर्ट में 12 छात्र समेत 62 लोग कोरोना पॉजिटिव है। इसके अलावा वीरवार को टोहाना के गाव बलियावाला निवासी कोरोना संक्रमित 28 वर्षीय युवक की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई। युवक की 3 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 129 तक पहुंच गया है। अहम बात यह है कि अप्रैल माह के आठ दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 300 हो गया है। ये ही नहीं इन आठ दिनों में 6 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी महिला, अग्रवाल कॉलोनी में बाल भारती स्कूल वाली गली में मां-बेटा, महिला डॉक्टर, डीएसपी रोड निवासी 80 वर्षीय महिला, सदर थाना व पुलिस लाइन में तीन पुलिसकर्मी, चुघेअहली निवासी युवक, गांव अलीपुर बरोटा निवासी दंपती, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद में 11 वीं कक्षा के तीन छात्र, टोहाना की प्रभाकर कॉलोनी में तीन वर्षीय बालक, टोहाना के राजकीय स्कूल के पांच छात्र, भूना के वार्ड नंबर 8, टिब्बी व गांव मोची में एक-एक युवक, रतिया के कन्या स्कूल की दो छात्राएं व गांव कलोठा में युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

अप्रैल में अब तक ये मिल चुके केस
दिन संक्रमित मिले मौत
1 45 1
2 27 1
3 53 1
4 3 1
5 43 0
6 36 1
7 31 0
8 62 1
कोट
कोरोना संक्रमण पहले की तुलना में बढ़ रहा है। अभिभावकों से अपील है कि अगर बच्चों को कोई लक्षण है तो उन्हें स्कूल न भेजे। कोरोना नियमों का पालन करें।
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें