कुलां। गांव रूपांवाली में बुधवार को अपने घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई, घटना सुबह के समय हुई। जानकारी के अनुसार गांव रूपावाली निवासी 26 वर्षीय छिंदा राम अपने घर में बिजली के तार में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए तार को जोड़ रहा था। तार में करंट होने की वजह से वह उसकी चपेट में आ गया और युवक तार से चिपक गया। इस पर उसके परिजन आनन फानन उसे एंबुलेंस से टोहाना के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। मगर वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवाद