फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से राजस्थान के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना-जाखल मार्ग पर सिंथला बस स्टैंड के नजदीक शनिवार रात को राजस्थान के एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सड़क के बीचोंबीच खून से लथपथ युवक को सीएचसी भूना में एंबुलेंस की मदद से राहगीर लेकर पहुंचे। मगर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में छोटूराम बिश्नोई ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामचंद्र शनिवार को अपने पूरे परिवार सहित राजस्थान के मुक्ति धाम मुकाम गया हुआ था। इसलिए घर की देखरेख के लिए जिला हनुमानगढ़ के रावतसर के वार्ड नंबर 23 निवासी अपने भांजे 22 वर्षीय दिनेश उर्फ टोनी को बुलाया हुआ था। शनिवार रात को करीब दस बजे खाना खाकर वह टहलने के लिए सिंथला बस स्टैंड की तरफ चला गया। मगर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मृतक के मामा के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें