फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के साथ युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाईपास पर सीआईए ने आधी रात को एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया है। नए साल को लेकर सीआईए की टीम मिनी बाईपास पर गश्त कर रही थी, इस दौरान युवक को काबू किया। पकड़े गए आरोपी युवक गांव ढिंगसरा निवासी सन्नी उर्फ सुदामा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक सीआईए टीम रात करीब 12 बजे मिनी बाईपास पर गश्त कर रही थी, इस दौरान भोड़िया की तरफ से मोटरसाइकिल पर युवक आया। टीम ने शक के आधार पर युवक को रोका और पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान गांव ढिंगसरा निवासी सन्नी उर्फ सुदामा बताया। जांच करने पर युवक के पास से अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें