फतेहाबाद। न्यायिक परिसर के पास एक युवक पर सोमवार शाम को कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत मोटरसाइकिल पर बैठाकर नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मामले के मुताबिक जांडवाला सौतर निवासी बबलू नामक युवक किसी मामले में गवाह है और वह इसी मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट आ रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह वकीलों के चैंबर की तरफ जाने लगा तो वहीं पर उससे दो युवकों ने बहस शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर आए 6-7 अन्य युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। युवक के पेट व छाती पर चाकुओं से हमला किया गया है।