रतिया। गांव नागपुर में एक युवक पर हमला कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सदर थाना पुलिस ने 10 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नागपुर निवासी सुखदेव ने बताया कि वह हुक्मावाली रोड पर जोहड के पास खड़ा था कि अचानक नागपुर निवासी अमन, सुनील, अजय व 7-8 अन्य युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसे चोटें मारी गई और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमन, सुनील, अजय सहित 10 लोगों पर जान से मारने की धमकी, हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद