फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिस्तौल व एक कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। फतेहाबाद पुलिस के एएनसी स्टाफ ने सूचना के आधार पर एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 315 बोर पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश निवासी भट्टू कलां के रूप में हुई है। एएनसी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि 20 जून को एएसआई रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए भट्टू क्षेत्र में गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर नाकेबंदी कर आरोपी आकाश को काबू किया गया। उसके खिलाफ थाना भट्टू कलां में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

दो ग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू

भूना। भूना थाना पुलिस ने एक तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से दो ग्राम हेरोइन बरामद की है। एएसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम भूना व आसपास के क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान गांव जांडली की तरफ से युवक आता दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा, पुलिसकर्मियों ने शक के बिनाह पर काबू कर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से दो ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने भूना थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें