फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर पुलिस ने गीता मंदिर रोड से एक युवक को 315 बोर की पिस्तौल व कारतूस सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान अविनाश कुमार उर्फ ढोंडा निवासी इंद्रपुरा मोहल्ला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शहर पुलिस की एक टीम गीता मंदिर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पर आया और पुलिस टीम को देखकर मुड़ने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उससे 315 बोर का पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। संवाद