फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल व 12 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जगमीत सिंह निवासी खासपुर जिला पटियाला हाल टोहाना रोड, रतिया के रूप में हुई है। पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के एएसआई जगजीत सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव मुंशीवाला बस अड्डे के पास पहुंची तो रतिया की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर और 12 कारतूस बरामद हुए। थाना शहर रतिया में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें