फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू आशंकित सीए छात्रा की मौत, 10 हजार पहुंचे प्लेटलेट्स

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू फैलाने वाले मच्छर के लारवा को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्य विभाग टीम सदस्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड स्थित अग्रवाल कॉलोनी निवासी सीए की छात्रा की डेंगू की आशंका के चलते मौत हो गई। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। छात्रा गुरुग्राम में पढ़ रही थी और शनिवार को लौटी थी। इस दौरान तबीयत खराब होने पर शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
विज्ञापन

छात्रा के प्लेटलेट्स लगातार कम होते जा रहे थे और 10 हजार पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बुधवार को छात्रा को रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतका के घर पहुंची और सर्वे किया। लेकिन डेंगू को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। मृतका के पिता अनाजमंडी में व्यापारी हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर सख्त हो गया है। निजी अस्पतालों को डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए नागरिक अस्पताल में भेजने होंगे। ये ही नहीं कार्ड टेस्ट के निजी लैब संचालक 600 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकते हैं।
डेंगू का एक नया केस मिला, संख्या हुई दो
स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के सैंपलों की जांच की गई। जांच के दौरान बुधवार को एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव म्योंदकलां निवासी व्यक्ति डेंगू ग्रस्त मिला है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या दो हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जिले में डेंगू के 224 सैंपल लिए गए हैं। इसमें दो की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

2349 घरों में मिल चुका है लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीमें 5 लाख 67 हजार घरों में सर्वे कर चुकी है। इसमें 2349 घरों में लारवा मिला है और नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को 3455 घरों में सर्वे किया गया, यहां 34 घरों में लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए गए।
जिले में अब तक डेंगू को लेकर स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 02
डेंगू के लक्षण :
तेज सिरदर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना, जी मचलाना एवं उल्टी होना, त्वचा पर चकते उभरना, नाक, मुंह व मसूड़ों से खून आना आदि डेंगू के लक्षण है।
कोट
डेंगू आशंकित मौत की सूचना मिलने पर टीम गई थी और सर्वे किया है। लेकिन अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जा सकती है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है और जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें