फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। अवैध हथियार रखने के आरोप में सीआईए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गांव कालवन निवासी दीपक के तौर पर हुई है। थाना सदर में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सीआईए पुलिस की टीम एचसी गुरमिंद्र के नेतृत्व में गश्त के दौरान बस अड्डा गांव बलियाला की तरफ जा रही थी। टीम जब अड्डा गांव बलियाला पर पहुंची तो कुछ ही दूरी पर सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गया और एकदम बस अड्डा पर बने कमरा में छुपने लगा। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर उससे पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1 अवैध पिस्तोल 315 बोर बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें