रतिया। सदर थाना पुलिस ने एक युवक को 8.70 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खूनन ढाणी निवासी गुरप्रीत उर्फ मनदीप के तौर पर हुई है। गिरफ्तार किए गए युवक गुरप्रीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार सदर थाना पुलिस की टीम गांव खूनन से भड़ोलावाली रोड पर एएसआई गुरपाल सिंह की अगुवाई में गश्त कर रही थी। टीम ने देखा कि पुलिस की गाड़ी को देखकर रोड पर जा रहा युवक गेहूं के खेत में भाग गया। जिस पर पुलिस टीम ने युवक का पीछा करते हुए उसे काबू कर लिया तथा शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 8.70 ग्राम हेरोइन मिली। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।