भट्टू कलां। मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान मेहूवाला निवासी 20 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस आदमपुर ने युवक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात गांव मेहूवाला के करीब मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। मालगाड़ी के ड्राइवर ने उसे मालगाड़ी में लाद कर भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया। जहां से एंबुलेंस की सहायता से भट्टू कलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद