टोहाना। नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए ने एक व्यक्ति को 6.20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किला मोहल्ला निवासी अमित के तौर पर हुई है। शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए इंचार्ज एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि एसआई जग्गा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान किला मोहल्ला में थी। इस दौरान पुलिस ने उक्त युवक को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। संवाद