फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: देवेंद्र बबली के कार्यक्रम में बवाल; मंत्री समर्थक को किसानों ने पीटा, मंच पर जमकर हुआ हंगामा

Tue, 12 Mar 2024 12:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के कार्यक्रम जमकर हंगामा हुआ है। इस दौरान देवेंद्र बबली के समर्थक के साथ किसानों ने मारपीट भी है। पुलिस ने बीच-बचाव कर कार्यकर्ता को बाहर निकाला।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार के गठबंधन की उठापठक के बीच सरकार के मंत्री देवेंद्र बबली का फतेहाबाद के जाखल में जमकर विरोध हुआ। काफी समय से धरनारत किसानों को जैसे ही बबली के जाखल आने की सूचना मिली तो उन्होंने रास्ते पर डेरा डाल लिया। किसानों द्वारा घेराव किए जाने की सूचना पाकर बबली भी अपने कार्यक्रम स्थल से दूर उतरकर पैदल ही कार्यक्रम की तरफ रवाना हो गए। रास्ते में उनकी किसानों के साथ तीखी बहस हुई।

विज्ञापन




इस दौरान उनके एक समर्थक की भी किसानों के साथ बहसबाजी हुई तो किसानों ने पुलिस सुरक्षा के बीच उसकी पिटाई कर डाली। उधर बबली के कार्यक्रम स्थल पर भी किसान पहुंचे और वहां मंच के सामने नारेबाजी कर दी। वहीं इस प्रकरण को लेकर बबली पुलिस व्यवस्था पर उखड़ गए। खबर है कि उन्होंने एसपी से सख्त लहजे में इस पर सवाल जवाब किए। किसानों ने साफ साफ चेतावनी दी कि अब वे मंत्री बबली को जाखल से वापस नहीं लौटने देंगे। जिसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई और वाटर कैनन को भी बुला लिया। फिल्हाल जाखल में तनावभरी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन




बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेलवे को लेकर किए जा रहे कार्यक्रम का जाखल में लाइव प्रसारण होना था, जिसमें भाग लेने के लिए मंत्री बबली टोहाना से जाखल पहुंचे थे। उधर बाढ़ मुआवजे की मांग को लेकर किसान यूनियन के सदस्य काफी दिनों से जाखल में पक्का मोर्चा लगाकर धरना दिए हुए हैं। आज उन्हें मंत्री के जाखल आने की सूचना मिली तो उन्होंने जाखल के पटवार भवन के पास रास्ता पर घेराबंदी शुरू कर दी। जिसके बाद यहां पुलिस तैनात हुई और मंत्री बबली पहुंचे तो वे दूर ही गाड़ी से उतरकर पैदल कार्यक्रम स्थल की तरफ रवाना हो गए। बवाल इसके बाद हुआ, जब उनके एक समर्थक को किसानों ने पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


उधर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग किसानों के नाम पर राजनीति कर किसानी व किसानों को बदनाम कर रहे हैं, ऐसा न करें। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों पर चार दिन पहले ही वे नारेबाजी करने वाले लोगों के साथ चांदपुरा रेस्ट हाऊस में मिले थे, उनकी मांगों पर गौर किया जा रहा है। दो चार भाई यहां नारेबाजी कर किसानों को बदनाम न करें। इस तरह की घटिया राजनीति कुछ लोग करते हैं, कमरे में कुछ और बाहर कुछ और करते हैं। बबली ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है और हरियाणा सरकार 14 फसलों पर एमएसपी व भावांतर दे रही है। 
आज सरकार को लेकर चल रहे प्रकरण पर बबली ने कहा कि गठबंधन टूटने बारे उन्हें अभी कुछ पता नहीं है, वे सुबह से अपने कार्यक्रम में व्यस्त हैं और फिल्हाल तो वे मंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें